गढ़वाल के सिरगा गांव में आग का तांडव, 4 घर जलकर राख..दिवाली से ठीक पहले कोहराम

कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती, तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarkashi Sirga Village Fire News: 4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi
Image: 4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिरगा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोरी तहसील के सिरगा गांव में 4 घरों की दिवाली काली हो गई। यहां 4 मकानों के जलने की खबर है। खबर है कि घरों में भीषण आग लगने के बाद सभी घर राख में तब्दील हो गए। कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती, तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया। दिवाली से ठीक पहले सिरगा गाव में अग्निकांड से अफरा तफरी मच गई। घरों का सारा सामन जलकर राख हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मोरी तहसील के सिरगा गांव के पूर्ति तोक में लकड़ी के एक घर में अचानक आग लगी। किसी को सोचने का भी वक्त नहीं मिला..मकान में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग की चपेट में पास के 3 और मकान आ गए। चार मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो कोठार यानी अन्न भंडार क्षेत्र भी आग की चपेट में आने के कारण पूरी तरह तबाह हो गए। पानी की व्यवस्था गांव से आधा किमी दूर होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत रही। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि की नहीं हुई है। लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर में अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या का शक

  • सब कुछ जलकर राख

    4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi
    Pic: 1/ 2
    Image: 4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi

    चार मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही दो कोठार यानी अन्न भंडार क्षेत्र भी आग की चपेट में आने के कारण पूरी तरह तबाह हो गए।

  • गांव में अफरा तफरी

    4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi
    Pic: 2/ 2
    Image: 4 houses caught fire in Sirga village of Uttarkashi

    पानी की व्यवस्था गांव से आधा किमी दूर होने के कारण आग (fire in Sirga village Uttarkashi) बुझाने में दिक्कत रही। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि की नहीं हुई है। लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।