देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुदपुर में पेट्रोल पहुंचा 105..जानिए आपके शहर में आज का रेट

महंगाई आसमान छू रही है, उधर उत्तराखंड में पेट्रोल (Petrol diesel rate in Uttarakhand today) के दाम 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट-
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Petrol Rate Today: Petrol diesel rate in Uttarakhand today
Image: Petrol diesel rate in Uttarakhand today

रुद्रपुर: पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। पेट्रोल के साथ साथ डीजल भी (Petrol diesel rate in Uttarakhand today) सेंचुरी तक पहुंच चुका है। आज की बात करें तो आज देहरादून में पेट्रोल के दाम 105.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा डीजल का दाम 99.08 रुपये प्रति हो गया है। देहरादून में कल यानी 2 नवंबर को पेट्रोल के दाम आज के दाम से 19 पैसे कम थे। हालांकि आज डीजल में 13 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। अब बात हरिद्वार की करते हैं। हरिद्वार में आज पेट्रोल के दाम 105.05 रुपये प्रति लीटर हैं। कल के मुकाबले आज यहां पेट्रोल के दाम 27 पैसे की बढ़े हैं। इसके अलावा हरिद्वार में डीजल के दाम में आज कल के मुकाबले 8 पैसे की कमी देखी गई आज हरिद्वार में डीजल 98.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून वाले ध्यान दें, दिवाली को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी..2 मिनट में पढ़िए गाइडलाइन

  • रुद्रपुर में क्या है हाल

    Petrol diesel rate in Uttarakhand today
    Pic: 1/ 2
    Image: Petrol diesel rate in Uttarakhand today

    अब बात रुद्रपुर की कर लेते हैं। रुद्रपुर में पेट्रोल आज 105.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां कल के मुकाबले पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके अलावा रुद्रपुर में आज डीजल 98.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां डीजल के दाम में कल के मुकाबले 11 पैसे का इजाफा हुआ है।

  • हल्द्वानी में भी 105

    Petrol diesel rate in Uttarakhand today
    Pic: 2/ 2
    Image: Petrol diesel rate in Uttarakhand today

    अब हल्द्वानी की बात करते हैं। हल्द्वानी में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यहां कल के मुकाबले पेट्रोल के दाम में 38 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा हल्द्वानी में आज डीजल 98.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कुल मिलाकर उत्तराखंड में आज पेट्रोल डीजल (Petrol diesel rate in Uttarakhand today) 105 पहुंच गया है।