Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Eja Farm) ने रिटेल बिजनेस में कदम बढ़ाने के बाद एक शानदार काम किया है। उन्होंने अपने गृह नगर रांची में सुजाता चौक के पास एक आउटलेट खोला है, और जानते हैं इस आउटलेट का नाम क्या है। इस आउटलेट को धोनी ने ‘ईजा फार्म’ नाम दिया है। जिसमें धोनी के फार्महाउस में उगने वाले जैविक फल-सब्जियों और दूध की ब्रिकी की जाती है। बेहतर गुणवत्ता और कम रेट होने के चलते यहां हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। ईजा फार्म की सबसे खास बात इसके नाम में है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मां को ईजा कहकर बुलाया जाता है। ऐसे में धोनी ने आउटलेट को ईजा का नाम देकर देवभूमि के लिए अपना प्यार जताया है। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक निवास उत्तराखंड है।
यह भी पढ़ें - जय श्री केदार: दिवाली से पहले दुल्हन की तरह सजी केदारपुरी..देखिए 4 खूबसूरत तस्वीरें