Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: सोमवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-स्नातक) के परिणाम घोषित कर दिए गए। दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह नीट परीक्षा में भी उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। अब ये होनहार डॉक्टर बनकर देश और मानवता की सेवा करेंगे। नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वालों में चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछुनी गांव की बेटी आस्था बिष्ट (Narayanbagad Aastha Bisht NEET Exam) भी शामिल हैं। आस्था ने नीट परीक्षा में 3633वीं रैंक हासिल की। अब वो एम्स से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं। आस्था की सफलता कई मायनों में खास है। उनके पिता आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल हैं। पिता जहां सीमा पर तैनात होकर देश की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं तो वहीं अब बिटिया डॉक्टर बन लोगों की सेवा करेगी। उनकी सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। आस्था मूलरूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछुनी गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार दून के लोअर नेहरूग्राम पशुपति नाथ इन्क्लेव में रहता है।