Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में बीते दिनों हुई भारी बरसात ने जमकर कहर बरसाया और उत्तराखंड में खूब त्रासदी मचाई। खासकर कि नैनीताल जिला आपदा में सबसे अधिक प्रभावित हुआ। मकान पुल, सड़कें सब आपदा की भेंट चढ़ गए। मूसलाधार बरसात के कारण हल्द्वानी में स्थित गौला नदी पर बना पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के ध्वस्त होने के बाद वहां पर आवाजाही बंद हो गई थी। आवाजाही बंद होने से लोगों को भारी मुश्किल हो रही थी। चंपावत, सितारगंज, खटीमा, गौलापार चोरगलिया, सहित पहाड़ों की ओर जाने वाले लोगों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। लोग आपदा के बाद से ही पुल पर आवाजाही सुचारू होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एनएचएआई ने आपदा के 17 दिन के भीतर ही तेजी दिखाते हुए पुल के टूटे हुए हिस्से को दुरुस्त कर दिया है। ऐसे में अब पुल के ऊपर से छोटे वाहनों की आवाजाही आज से शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुद्रपुर में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण..जानिए अपने शहर का हाल