Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटियों ने हर बार अपनी धरती का मान बढ़ाया है। चाहे खेल हो, सेना हो, विज्ञान हो या फिर कोई भी साहसिक काम...इन बेटियों ने एक कदम आगे बढ़कर उत्तराखंड के लिए गर्व के पल दिए हैं। ऐसी ही पहाड़ की एक और बेटी है शीतल राज (Sheetal Raj Pithoragarh) पिथौरागढ़ के सिल्लोड़ा गांव की शीतल विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह कर चुकी है। अब इस पर्वतारोही बेटी को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। साल 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर फतह हासिल की। इसके बाद 2019 में शीतल ने माउंट एवरेस्ट फतह किया।