Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के लिए एक गर्व से भर देने वाली खबर साहसिक खेलों के क्षेत्र से आई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम, उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 के लिए हुआ है। कर्नल अमित बिष्ट के अलावा पिथौरागढ़ की शीतल को भी तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड-2020 से सम्मानित किया जाएगा। युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्रालय की ओर से पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार 13 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से दिया जाएगा। यहां आपको तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड पाने वाले कर्नल अमित बिष्ट की उपलब्धियों के बारे में भी जानना चाहिए। कर्नल अमित बिष्ट उत्तराखंड में पर्वतारोहण को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 19 से ज्यादा अनाम चोटियों का आरोहण किया है। 18 अक्टूबर 2018 में कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने छह दिनों के अंतराल में चार चोटियों का आरोहण किया। इसके अलावा उन्होंने हार्न ऑफ हर्षिल पर भी जीत हासिल की है.