Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: बदरीनाथ। भारत के प्रमुख चारधामों में से एक। नर-नारायण पर्वत के बीच स्थित बदरीनाथ में हर साल दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, सीमित संसाधन और भौगोलिक प्रतिबंधों को देखते हुए इसे मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप केदारपुरी नए कलेवर में निखर रही है। इसी तरह अब बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम के लिए चार सौ करोड़ से ज्यादा की लागत की महायोजना तैयार की गई है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान देवभूमि की जमकर ब्रांडिंग की। इससे प्रभावित होकर राज्य सरकार अब बदरीनाथ पर भी ध्यान केंद्रित करने जा रही है। केदारनाथ की तरह यहां भी तीन चरणों में सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।