Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी में गजब हो गया। यहां पेट्रोल भराने को लेकर कुछ कार सवार युवकों की पंप कर्मियों से बहस हो गई। बहस इस हद तक बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। वहीं युवक के व्यवहार से नाराज लोगों ने उसकी जमकर कुटाई कर डाली। गुस्साए युवक ने हॉकी स्टिक से पेट्रोल पंप पर मौजूद एक पंपकर्मी का पांव तोड़ दिया। आनन-फानन में पुलिस को इस पूरे मामले के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मामला शांत हो गया। घटना बीते शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पौड़ी गढ़वाल में स्थित जीएमओयू लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर चार युवकों ने कार में 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया। गाड़ी में मौजूद सभी युवकों में से एक युवक ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों के पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल कम भरा है। युवक के आरोप लगाने के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।