Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: नशे की लत आखिर कितनी खतरनाक होती है और किस तरह युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है यह बात किसी से भी अछूती नहीं रही है। छोटे-छोटे बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। नशे की लत उनको अपनी जान देने पर मजबूर कर देती है। ऐसी ही एक खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा से सामने आई है जहां पर एक 15 वर्षीय किशोर ने अपने परिवार वालों की गैरमौजूदगी में अपने दोनों हाथों की नसों को ब्लेड से काट कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है किशोर नशे का आदि था। हाथ की नसें काटने के बाद वह अपने घर में ही घंटों तड़पता रहा। खून से लथपथ स्थिति में उस को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान किशोर की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।