शाबाश भुली: अदिति भट्ट ने इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, बधाई दें

अल्मोड़ा की अदिति भट्ट (Aditi Bhatt Silver Medal Hungary) ने हंगरी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत लिया रजत पदक, आप भी दें बधाई..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Aditi Bhatt Silver Medal Hungary: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship
Image: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा की काबिल बैडमिंटन प्लेयर अदिति भट्ट (Aditi Bhatt Silver Medal Hungary) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि और देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीत लिया। दरअसल हंगरी के बुडाओ में 46 वीं विक्टर एफ जेड हंगेरियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने भारत की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीत लिया है। अदिति भट्ट की इस शानदार उपलब्धि के बाद से ही उनके परिजनों के बीच में खुशी की लहर छा गई है। राज्य बैडमिटन संघ के प्रांतीय सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि हंगरी में आयोजित हुई बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 के सेमीफाइनल में आदिति ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में अदिति की टक्कर हमवतन तानया हेमंत से हुई थी, जिसे अदिति ने कड़ी टक्कर के उपरांत 23-21, 16-21 व 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अदिति भट्ट का मुकाबला चाइना तायपी की वेन छु शू से हुआ। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: काटी भी सिर नि झुकि, कन रै होलु स्वाभिमान..पढ़िए योद्धा कफ्फु चौहान की शौर्यगाथा

  • टक्कर का था फाइनल

    Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship
    Pic: 1/ 4
    Image: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship

    मुकाबला टक्कर का था मगर अदिति को 21-16,11-21 व 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले अदिति भट्ट को सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त नहीं हुआ था। युवा खिलाड़ी अदिति भट्ट को सीनियर अंतरराष्टीय प्रतियोगिता में पहली बार पदक प्राप्त हुआ है।

  • अदिति का अब तक का प्रदर्शन

    Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship
    Pic: 2/ 4
    Image: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship

    अदिति ने पिछले महीने आयोजित हुए उबेर कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। खेल में शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिटन संघ के अध्यक्ष डा .अलकनंदा अशोक समेत अल्मोड़ा के नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फत्र्याल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, स्मृति नगरकोटी,डॉ अखिलेश ने अदिति भट्ट सहित उनके माता-पिता तथा कोच को बधाई दी है।

  • अल्मोड़ा में जश्न

    Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship
    Pic: 3/ 4
    Image: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship

    अदिति के शानदार प्रदर्शन पर अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड के लोग भी बेहद खुश हैं। उनको लगातार बैडमिंटन परिवार और खेल प्रेमियों की ओर से बधाई दी जा रही है। उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में भी जश्न मनाया जा रहा है।

  • आप भी बधाई दें

    Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship
    Pic: 4/ 4
    Image: Aditi Bhatt of Almora won silver medal in Hungary Badminton Championship

    आपको बता दें कि अदिति भट्ट अल्मोड़ा जिले में " बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ " की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। राज्य समीक्षा की तरफ से अदिति भट्ट (Aditi Bhatt Silver Medal Hungary) को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं।