नैनीडांडा ब्लॉक में जंगली सुअरों का आतंक, खेत में महिला पर किया हमला..हालत बेहद गंभीर

कोटद्वार के नैनीडांडा ब्लॉक के कसाना पल्ला गांव में घास काट रही महिला के ऊपर सुअर ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुई महिला-
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Nainidanda Block Wild Boar: Wild boar attack on woman in Nainidanda block
Image: Wild boar attack on woman in Nainidanda block

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार के नैनीडांडा ब्लाक के कसाना पल्ला गांव के पास घास काट रही एक महिला के ऊपर जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे के वक्त महिला के साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। महिला के चिल्लाने पर आसपास की महिला मौके पर पहुंचीं और शोरगुल मचाना शुरू किया। शोरगुल के बाद सूअर जंगल की ओर वापस भाग गया। हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले जाया गया है। बता दें कि महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि कसाना पल्ला गांव की निवासी रोशनी देवी सोमवार शाम करीब चार बजे गांव के पास खेत में मवेशियों के लिए अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। तभी अचानक झाड़ी में घात लगाए बैठे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर नजदीक खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हो हल्ला किया तो सूअर जंगल की ओर भाग गया। महिला के परिजन उसे लहूलुहान हालत में पास के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा लेकर पहुंचे। डॉ. जिसान अहमद ने बताया कि महिला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक चिंगारी से खत्म हुई अनाथ बहनों की खुशियां, शादी का सामान धू-धूकर जला