उत्तराखंड की नसों में नशा घोल रहा था मोहम्मद नईम, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Naeem Arrested: Naeem arrested with smack of 1.5 crore in Udham Singh Nagar
Image: Naeem arrested with smack of 1.5 crore in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: एक वक्त था जब नशे के लिए सिर्फ पंजाब बदनाम हुआ करता था, लेकिन अब यह मर्ज उत्तराखंड को भी खोखला करने लगा है। नशे के खिलाफ पुलिस प्रदेश भर में लगातार अभियान चला रही है, नशा तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन इस काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही। प्रदेश के युवा नशे की लत में पड़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर का है। जहां काशीपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से नशे की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। ऊधमसिंहनगर में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रही है। इसके तहत पुलिस ने काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र से एक नशा तस्कर को स्मैक के साथ पकड़ा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक काशीपुर प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई पुलिस के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि लोहिया पुल पर एक संदिग्ध युवक स्मैक की खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने लोहिया पुल पर शाकीब पुत्र मोहम्मद नईम, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीमार मां से मिलने जा रही थी बेटी, अचानक पहाड़ से गिरे पत्थर..हुई दर्दनाक मौत