Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: चुनावी साल में राज्य सरकार अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी कर रही है। बेरोजगारों को लुभाने के लिए सरकारी विभागों में भर्तियां निकाली जा रही हैं। ऐसे में पुलिस भर्ती (uttarakhand constable bharti update) की तैयारी कर रहे युवाओं को भी उम्मीद थी कि जल्द ही कांस्टेबल भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब युवाओं के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर है। कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार लंबा हो सकता है। दरअसल लंबे समय बाद हो रही भर्ती में बेरोजगार युवा लगातार अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते इस पर आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले शासन से दिशा निर्देश मांगे हैं। इस तरह 7 साल बाद शुरू हुई पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 18 सितंबर को 1541 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा था। जिस पर आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है।