Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: रोजी-रोटी के लिए कई बार अपनी खुशियों से समझौता करना पड़ता है। परिवार की खुशियां बनी रहें, इसके लिए अपना सुख त्यागना पड़ता है। हल्द्वानी के रहने वाले बिहार निवासी दो युवक भी यही कर रहे थे। यह दोनों छठ पूजा पर अपने परिवार के साथ होना चाहते थे, लेकिन काम की मजबूरियों के चलते घर नहीं जा सके। पत्नियों ने फोन किया तो दंपति के बीच बहस हो गई बस इतनी सी बात पर दोनों युवकों ने खुदकुशी कर ली। जवान बेटों की मौत के बाद छठ पूजा के मौके पर बिहार निवासी दो परिवारों में मातम छा गया। पहला मामला पदमपुर देवलिया का है। यहां बिहार के मोलतोला बेतिया निवासी बिट्टू कुमार (25) पुत्र लल्लन अपने परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बिहार गई थी।