Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी का आधार है। राज्य सरकार चारधाम यात्रा (prasad scheme in gangotri yamunotri) को प्रमोट करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। प्रदेश में केंद्र के सहयोग से बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। केदारनाथ धाम का कायाकल्प हो चुका है, बदरीनाथ धाम को संवारने के लिए मास्टर प्लान बनकर तैयार है। इसी कड़ी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम को भी संवारा जाएगा। प्रसाद योजना के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। यमुनोत्री धाम के लिए 35 करोड़ की योजना तैयार की गई है। वहीं, गंगोत्री धाम के लिए 10 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यमुनोत्री धाम में इस योजना के तहत कायाकल्प के निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएंगे। कार्य कराने का जिम्मा ब्रीडकुल कम्पनी को दिया गया है। यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने कहा कि पूर्व के वर्षों में आई आपदाओं के कारण धाम का जो स्वरूप बदल गया था, उसे अब एक वृहद और खूबसूरत रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - बधाई: उत्तराखंड में ईगास पर्व के दिन अवकाश घोषित, ऐसा पहली बार हुआ है