गढ़वाल में भीषण हादसा, सड़क से नदी में गिरा वाहन..1 ही गांव के दो युवकों की मौत

टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक डंपर नदी में गिर गया और दो युवकों की मौत हो गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Tehri Jalkur river dumper: Two people died when a dumper fell in Tehri Jalkur river
Image: Two people died when a dumper fell in Tehri Jalkur river

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं..अब कोई भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब किसी हादसे की खबर सामने न आई हो। खासतौर पर पहाड़ी सड़कों पर हादसों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। इस बीच टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक डंपर नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के पास एक डंपर शुक्रवार जलकुर नदी में गिर गया। ट्रक में दो युवक सवार थे और दोनों की ही मौके पर माैत हाे गई है। लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकाले के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं। मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में गुरु-शिष्या का रिश्ता शर्मसार, अश्लील टीचर मोबिन खान को मिली 7 साल की जेल