इस आयोजन में सांड (Haldwani Congress Rally Bull) ने जिस तरह धमाकेदार एंट्री मारी, उसे देख लोग इसे ‘सांडनाथ’ रैली कहने लगे। देखिए वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Bull entered IN Haldwani Congress rally
हल्द्वानी: कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। एक तरफ चुनाव से पहले टिकट के दावेदार मोर्चा खोले हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की रैलियां पार्टी के मुद्दों के लिए नहीं, बल्कि दूसरी वजहों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। मामला हल्द्वानी (Haldwani Congress Rally Bull) का है। गुरुवार को यहां कांग्रेस ने शंखनाद रैली का आयोजन किया। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपना भाषण दे रहे थे, कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल पंडाल में कहीं से एक सांड घुस आया था। जिसे देखकर कुछ लोग ठहाके लगाने लगे तो वहीं कुछ लोग डर के मारे यहां-वहां भागने लगे। सांड को बड़ी मुश्किल से खदेड़ा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग इस पर खूब चटखारे ले रहे हैं। असल मे कांग्रेस ने यह रैली पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद उनके स्वागत के लिए रखी थी। साल 2017 में चुनाव से ठीक पहले यशपाल आर्य कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए थे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए बुरी खबर, UKPSC परीक्षा का पेपर लीक होने का शक
वो पिछले साढ़े चार साल से बीजेपी सरकार में मंत्री थे और अब चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। गुरुवार को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस ने विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन किया, लेकिन इस आयोजन में सांड ने जिस तरह धमाकेदार एंट्री मारी, उसे देख लोग इसे सांडनाथ रैली कहने लगे। रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड व देश की राजनीति में नया इतिहास लिखने वाला साबित होने जा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश की जनता 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य (Haldwani Congress Rally Bull) ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में केवल महंगाई बढ़ी है। राज्य सरकार का अफसरशाही पर कोई कंट्रोल नहीं है। जिस तरह राम जी ने रावण को हराया था, उसी तरह कांग्रेस साल 2022 के चुनाव में बीजेपी को हराएगी। देखिए वीडियो (वीडियो साभार The95khabar)