Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. रामनगर के पीरुमदारा (Nainital Pirumadara Babita Suicide) में 18 साल की युवती ने परिजनों द्वारा शादी का रिश्ता तय किए जाने से खफा होकर आत्मघाती कदम उठा लिया और घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी. बता दें की युवती द्वारा लिखे सुसाइड नोट से इस बात की पुष्टि हुई की स्वजनों द्वारा युवती का रिश्ता तय किया गया था. लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी. जिसको लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने युवती के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस विभाग की टीम घटना की जांच में जुट गई है. उधर दूसरी ओर घटना के बाद से युवती के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.अबतक मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान नैनीताल के पीरुमदारा के अंतर्गत शिवपुर टांडा निवासी 18 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है. आगे पढ़िए