Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: अंजू तोमर। उत्तराखंड सीनियर क्रिकेट टीम की कप्तान। अंजू (Uttarakhand Women Cricket Team Captain Anju Tomar) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बीते दिनों उनकी शानदार शतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने चंडीगढ़ जैसी मजबूत टीम को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया। कप्तान अंजू तोमर ने 124 रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही एक विकेट भी झटका। इस तरह बीसीसीआई महिला सीनियर वन डे ट्रॉफी के लिए खेले गए मैच में उत्तराखंड की महिला टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। आज यहां हम अंजू के खेल के साथ-साथ उन परिस्थितियों के बारे में भी बात करेंगे, जिन्होंने अंजू को इतना मजबूत बनाया, उन्हें कभी हार न मानने की सीख दी। इस बीच TOI ने अंजू के संघर्ष पर एक बेहतरीन रिपर्ट तैयार की है। साल 2019-20 और 2020-21 के क्रिकेट सीजन में उत्तराखंड के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही अंजू का जन्म चकराता के एक सुदूर गांव में जौनसारी आदिवासी समुदाय में हुआ। उनके पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं। पेंशन के रूप में 7 हजार रुपये पाते हैं। खबर के मुताबिक परिवार में दिक्कतें ऐसी हैं कि रहने के लिए एक ढंग का घर भी नहीं है। पहाड़ की ये होनहार बिटिया आज भी देहरादून में घर के नाम पर टिनशेड में रहती है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल के इंद्र सिंह बिष्ट: 20 हजार कर्ज लेकर शुरू की सेब की खेती, अब हर साल 10 लाख कमाई