उत्तराखंड: हल्द्वानी से अल्मोड़ा आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 4 दिन बाद खुल गया हाईवे

भूस्खलन के कारण 4 दिन से बंद हल्द्वानीअल्मोड़ा (Almora Haldwani Highway open) एनएच पर आज से दोबारा आवाजाही शुरू। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora Haldwani Highway open: Almora Haldwani open for all vehicles
Image: Almora Haldwani open for all vehicles

हल्द्वानी: अगर आप अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे (Almora Haldwani Highway open) से जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। उत्तराखंड में बरसात के बाद भूस्खलन के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग चार दिनों से बंद चल रहा। लोग राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे थे। 4 दिन के लंबे इंतजार के बाद भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए आज से खोल दिया गया है। अब बड़े वाहनों की आवाजाही भी इस मार्ग से सुचारू कर दी गई है। हालांकि अब भी क्वारब से खैरना के बीच हाईवे निर्माण का कार्य चल रहा है। जिस कारण दिन में कई बार यहां जाम लग रहा है। एनएच के सहायक अभियंता गणेश पांडे ने बताया कि 4 दिन से भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी: पर्यटन, फायर ब्रिगेड समेत 3 विभागों में बंपर भर्तियां
4 दिन के बाद मलबा हटाने का कार्य किया जा चुका है। कुछ स्थानों पर कार्य अब भी जारी है पर यहां आज से वाहनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया है। आपको बता दें कि बीते 18 व 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश ने हाइवे को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान 6 दिन तक हाईवे पर आवाजाही ठप रही। इसके बाद भारी-भरकम मशीनों से हाईवे को आवाजाही लायक बनाया गया। लेकिन इसके बाद भी खतरा बरकरार रहा। पहले मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया लेकिन लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करते रहे। इससे पहले गरमपानी से भवाली तक हाईवे को तीन दिन तक बंद रख मलबा हटाया गया। अब खैरना से क्वारब तक जगह-जगह मलबा हटाने (Almora Haldwani Highway open) का काम किया गया।