हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार खाई में गिरी, दो भाईयों की मौत..भांजा लापता

पिथौरागढ़ में (Haldwani Pithoragarh Highway Car Accident) हुआ गंभीर सड़क हादसा, गाड़ी के खाई में गिरने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मृत्यु
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haldwani Pithoragarh Highway Car Accident: fell into the ditch in Haldwani to Pithoragarh highway
Image: fell into the ditch in Haldwani to Pithoragarh highway

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ जनपद (Haldwani Pithoragarh Highway Car Accident) से एक दुखद खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है। मिली गई जानकारी के अनुसार दोनों भाई गाड़ी में हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहे थे। पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कार सवार दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, जबकि लापता युवक उनका भांजा बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक युवक की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बीजेपी में शोक की लहर, वरिष्ठ कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत
मृतकों की पहचान नीरज एवं धीरज निवासी बीजाबजेड़ गांव के रूप में हुई है। लापता युवक सुरेश की खोजबीन की जा रही है। बताया गया कि नीरज और धीरज दोनों चचेरे भाई थे। दोनों सुरेश के साथ अपनी कार में गत रात्रि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए थे। तड़के सुबह पिथौरागढ़ से कुछ ही दूर पहले उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों भाइयों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि गाड़ी में मौजूद उनका भांजा सुरेश लापता बताया जा रहा है। यह दुर्घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस दुर्घटना का पता तब लगा जब वहां से गुजर रहे मजदूरों को बैरियर टूटा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने नीचे देखा तो दुर्घटना के बारे में पता चला। तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी जा सकी। हादसे (Haldwani Pithoragarh Highway Car Accident) के बाद से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएम आशीष चौहान, एसएसपी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल लापता युवक की खोजबीन कर रही है।