उत्तराखंड: बिनसर की वादियों में पहुंचे रणवीर और दीपिका पादुकोण, शादी की सालगिरह मनाई

रणवीर और दीपिका (Ranveer Singh Deepika Padukone Binsar Almora) ने अल्मोड़ा के बिनसर की वादियों में सुकून के पल बिताए, पहाड़ों में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह-
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Ranveer Singh Deepika Padukone Binsar Almora: Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora
Image: Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora

अल्मोड़ा: रणवीर और दीपिका बॉलीवुड (Ranveer Singh Deepika Padukone Binsar Almora) के कुछ सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी भी बॉलीवुड की टॉप फेमस जोड़ियों में से एक हैं। रामलीला से लेकर बाजीराव मस्तानी, लोगों ने उनकी जोड़ी को जितना ऑनस्क्रीन पसंद किया है सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका को 3 साल पूरे हुए। रणवीर और दीपिका ने शादी की सालगिरह के जश्न के लिए एक- दूसरे के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए समय निकाला और शहर की भीड़भाड़ से दूर रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड में एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का फैसला किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया और शादी की सालगिरह मनाई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी को 14 नवंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। 2018 में उन्होंने इटली के लेक कोमो में 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से परंपरागत तौर तरीकों के साथ शादी रचाई थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सांसद निशंक की बिटिया का शुभ विवाह, सेना में कैप्टेन हैं श्रेयशी..पति भी आर्मी में

  • तीसरी सालगिरह मनाने पहुंचे बिनसर

    Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora
    Pic: 1/ 2
    Image: Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora

    हाल ही में उनकी शादी की तीसरी सालगिरह बीती और सालगिरह के जश्न के लिए एक- दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए वर्क कमिटमेंट्स से कुछ वक्त निकाला और शहर की भीड़भाड़ से दूर रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड में एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का फैसला किया। दोनों ने अल्मोड़ा के बिनसर की खूबसूरत वादियों में शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी।

  • शांत वादियों में सुकून

    Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora
    Pic: 2/ 2
    Image: Ranveer Singh Deepika Padukone at Binsar in Almora

    यहां से वे दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे जहां उन्होंने सुकून में दिन बिताए। दोनों ने पहाड़ की शांत वादियों के बीच शादी की सालगिरह मनाई। दोनों वहां एक अध्यात्मिक गुरु से भी मिले और उनका आशीर्वाद भी लिया। रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई। वे बेहद सरल तरीके से रिजॉर्ट में प्रकृति की गोद के बीच सालगिरह (Ranveer Singh Deepika Padukone Binsar Almora) मनाने आए थे। इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं और नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।