Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल वासियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपके घर में कोई शादी समारोह (Haldwani police weddings guideline) है तो यह खबर ध्यान से पढ़ें। आप भले ही शादी में किसी मेहमान को बुलाना भूल जाएं, लेकिन इस बारे में पुलिस को सूचना देना कतई न भूलें। क्योंकि हल्द्वानी में अगर कोई बिना अनुमति के बारात निकालता पाया गया तो वर और वधू पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसा करने की जरूरत क्यों आन पड़ी यह भी बताते हैं। जैसा कि आप जानते हैं शादी-ब्याह का सीजन अब शुरू हो गया है। इसी के साथ सड़कों पर जाम भी लगने लगा है। सड़क पर निकलने वाली बारात के चलते ट्रैफिक अव्यवस्थित हो जाता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार बारात निकालने से पहले पुलिस की परमिशन लेनी होगी। नैनीताल जिले में कुल 113 बरात घर हैं, जहां शादी के आयोजन होते हैं। शादी का सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या बढ़ने लगती है।