Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार (Girlfriend ruckus at Roorkee teacher wedding) में एक शिक्षक की शादी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवक की शादी से ठीक पहले उसकी प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग करने लगी, लेकिन मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चला। इस दौरान शिक्षक के परिजन बुरी तरह डरे हुए नजर आए। शादी होगी भी या नहीं, इसे लेकर संशय बना रहा। मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाला एक युवक शिक्षक है। उसका पिछले 5 साल से कोटद्वार निवासी एक शिक्षिका के साथ अफेयर चल रहा था। शिक्षिका इस समय ऋषिकेश में रहती हैं। दोनों लंबे समय से साथ थे। युवक ने प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बीते दिनों उसने चोरी छुपे कहीं और रिश्ता तय कर लिया। इस बात की खबर प्रेमिका को मिली तो वह सन्न रह गई। सोमवार रात युवक की बारात जानी थी.