Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की राजनीति में तीसरे विकल्प की उम्मीद जगा रही आम आदमी पार्टी यहां भी दिल्ली का सियासी करिश्मा दोहराने की तैयारी में जुटी है। इन दिनों वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के चुनावी अभियान की शुरुआत की। साथ ही ये भी बताया कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) (Col Ajay Kothiyal Gangotri Seat) कहां से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा घोषित किया है। कर्नल कोठियाल किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया है। कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उत्तरकाशी में की। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: हड़प्पा से लेकर मुगल काल तक, चंपावत के हार्दिक के पास है 80 देशों की करेंसी