Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University Graduation First Year Exam) में इन दिनों एनुअल एग्जाम, सेमेस्टर एग्जाम, बैक पेपर इत्यादि की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सभी परीक्षाएं एक साथ आयोजित होने के कारण समस्याएं आने शुरू हो चुकी हैं। बीते बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष के हिंदी साहित्य की परीक्षा का आयोजन हुआ और आउट ऑफ सिलेबस वाला क्वेश्चन पेपर अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर भेज दिया गया। जब छात्रों ने पेपर देखा तो दंग रह गए। जब छात्रों ने इसकी शिकायत परीक्षा केंद्र अधीक्षकों से की तब कन्वीनर ने भी पेपर आउट ऑफ कोर्स होने की पुष्टि की। ऐसे में विश्वविद्यालय ने पेपर निरस्त कर दिया है। अब इस विषय का पेपर फिर से आयोजित किया जाएगा। दरअसल बीते बुधवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक स्नातक प्रथम वर्ष हिंदी साहित्यि द्वितीय का पेपर आयोजित था। विश्वविद्यालय द्वारा आउट ऑफ सिलेबस पेपर सेट किया गया और सभी परीक्षा केंद्रों में वितरित कर दिया गया।