उत्तराखंड: पिता की मौत के बाद मां ने की दूसरी शादी, सौतेले बाप ने किया बेटी का रेप

घटना के बाद से बच्ची सहमी-सहमी रहती थी। मां ने जब बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने रोते-रोते पिता की करतूत के बारे में बता दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर-
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haldwani step father news: Haldwani step father misbehaved with daughter
Image: Haldwani step father misbehaved with daughter

हल्द्वानी: हल्द्वानी में सौतेले पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची की मां घर पर नहीं थी। वारदात अगस्त की बताई जाती है। नाबालिग की मां को जब यह बात पता चली तो उसने पुलिस में शिकायत दी। अब पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना हल्द्वानी की है। जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पहले पति का निधन हो गया है। पहले पति के निधन के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। महिला ने बताया कि उसके पहले पति से चार बच्चे हैं। कुछ समय पहले महिला ने पिथौरागढ़ में हलवाई का काम करने वाले एक शख्स से शादी कर ली। आरोपी दो से तीन माह में घर आता है। इस बार जब वह अगस्त में घर आया तो महिला कुछ दिन के लिए कहीं बाहर चली गई। मां के नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला की सबसे छोटी नाबालिग बेटी से दुराचार किया। उसने बच्ची को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। घटना के बाद से बेटी सहमी-सहमी रहती थी। मां ने जब बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने रोते-रोते पिता की करतूत के बारे में बता दिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इधर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस, उधर प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची बेटी