Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए एक सुखद खबर फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र से आई है। पहाड़ की संस्कृति, यहां की समस्याओं और पलायन पर बनी गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘सुनपट’ (Garhwali film sunpat international film festival) का चयन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। उत्तराखंड पर बेस्ड यह फिल्म गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। 35 मिनट की अवधि वाली फिल्म की पूरी शूटिंग पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल क्षेत्र में हुई है। शूटिंग पिछले साल संपन्न हुई। फिल्म का निर्देशन राहुल रावत ने किया है। कहानी भी उन्हीं की लिखी हुई है। राहुल रावत मूल रूप से डांग गांव, बीरोंखाल के रहने वाले हैं। वर्तमान में फरीदाबाद में रहते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि भले ही उनका जन्म उत्तराखंड में नहीं हुआ, लेकिन वो यहां के लोगों के संघर्ष और संस्कृति को बड़े मंच पर ले जाने का सपना देखा करते थे। इसलिए उन्होंने अपनी इस फिल्म को गढ़वाली में ही बनाया। फिल्म में स्थानीय लोगों को काम करने का अवसर मिला है।