उत्तराखंड: पूजा से लौट रहे थे लोग, गहरी खाई में गिरी मैक्स..1 युवक 1 युवती की मौत

बताया जा रहा है कि ये हादसा (Lohaghat max hadsa) शनिवार देर रात करीब 12 बजे का है। अब तक जानकारी मिली है कि सभी लो मैक्स में सवार होकर पूजा से वापस लौट रहे थे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Lohaghat max hadsa: max fallen in ditch at lohaghat two died
Image: max fallen in ditch at lohaghat two died

चम्पावत: उत्तराखंड में सड़क हादसे ऐए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर चंपावत के लोहाघाट (Lohaghat max hadsa) से आ रही है। खबर है कि यहां बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। गाड़ी का नंबर संख्या UK 01 TA 1505 है। इस भीषण हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे का है। अब तक जानकारी मिली है कि सभी लो मैक्स में सवार होकर पूजा से वापस लौट रहे थे। इस हादसे में एक युवती ममता और 1 युवक विशाल की मौत हो गई। दोनों मृतक बापरु निवासी हैं। वहीं हादसे में चार वाहन सवार घायल हुए हैं। जिन्हें चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है। रात को पूजा से वापस लौटते समय वाहन बेकाबू हो गया और करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था। साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला गया। प्राइवेट वाहन और थाना लोहाघाट के वाहन द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सेल्फी लेते वक्त आया गुलदार, नदी में कूदा युवक..2 दिन तक जंगल में भूखा प्यासा रहा