Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां अमेरिकी मूल की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों (Haldwani USA woman Yvette Claire Roger) में मौत हो गई। जी हां हल्द्वानी मेडिकल चौकी क्षेत्र के एक अस्पताल में बीते शनिवार की रात महिला की मौत की खबर सामने आई। बुजुर्ग महिला अमेरिका मूल की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मोर्चरी में रखवाया है। अमेरिका में रहने वाली वृद्धा की बेटी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार 69 साल की यवेटे क्लेयर रोजर अमेरिका के टेक्सास प्रांत की निवासी थी। इन दिनों यवेटे क्लेयर रोजर हल्द्वानी के चोरगलिया निवासी मीनाक्षी बजेठा के घर रहती थीं। आगे पढ़िए