Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand Simran Wedding) 2012 में जिनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। पिथौरागढ़ के इस क्रिकेटर ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे अब उन्मुक्त चंद ने रविवार शाम को शादी कर ली है। उन्होंने फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच सिमरन खोसला से शादी की है। इस शादी के समारोह में उनके रिश्तेदार और कई करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। शादी के दौरान सिमरन कुमाऊं क परंपरागत पिछौड़े में नजर आईं। सिमरन खोसला ने शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। उन्होंने एक तस्वीर में लिखा कि आज हमने हमेशा के लिए एक होने का फैसला लिया। आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद ने इसी साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद IPL में उन्मुक्त दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के लिए खेले।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र