Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस (Delhi Dehradun Expressway) वे जिसके पीछे बीते कुछ महीनों से हंगामा खड़ा हो रखा था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था, जिसके निर्माण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने आंदोलन भी किया था। मगर सारी अड़चनों को पार करने के बाद आखिरकार इस एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिल चुकी है। जी हां, उत्तराखंड के हिस्से जल्द ही यह अनोखी सौगात आने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी घोषणा करते हुए छह लेन रोड के इस एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दे दी है और 2095 करोड़ रुपए राशि को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि सहारनपुर देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर से होकर बनने वाले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर जल्द ही काम शुरू होगा और केंद्र सरकार ने इसके लिए 2095 करोड रुपए की राशि मंजूर कर दी है। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण की शुरुआत हो जाएगी। क्या आप जानते हैं कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी 3 घंटे तक कम हो जाएगी और महज ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचा जा सकेगा। यह एक्सप्रेस वे किसी सपने से कम नहीं है। खासकर कि उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह वरदान साबित होगा।
यह भी पढ़ें - देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लिए 2095 करोड़ मंजूर, 6 लेन का होगा हाईवे..जानिए खूबियां