Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकता हुआ नहीं दिख रहा है। तेज गति में वाहन चलाने से लोगों की जान के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। न जाने अब तक कितने ही बेकसूर लोग तेज गति और लापरवाही का शिकार हो चुके हैं और मौत के घाट उतार चुके हैं। सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर हल्द्वानी (Haldwani Mukhani Jeep Scooty Collision) के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। मुखानी थाना क्षेत्र में दो युवकों को एक जीप ने कुचल दिया है। हादसे के वक्त दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आनन-फानन में दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने दूसरे युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है।