Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के होनहार अधिकारी देवभूमि को गौरवांवित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। अपने घर परिवार से दूर देश की सेवा करने के लिए देवभूमि के काबिल लाल सदैव आगे रहते हैं। देश प्रेम उनकी रगों में खून की तरह दौड़ता है। आज हम आपका परिचय एक ऐसे ही काबिल और होनहार अधिकारी से कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और देशप्रेम के जज्बे के कारण समस्त देवभूमि का नाम ऊंचा कर दिया है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के अनिल कुमार (Pauri Garhwal Anil Kumar Vishnoi Ati Vishisht Seva Medal) की। सीमा सड़क संगठन में विशेषकर देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने को लेकर श्रीनगर गढ़वाल के निवासी अनिल कुमार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने अतिविशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद से ही उनके परिवार समेत समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। बीआरओ के सहायक महानिदेशक पद से करीब तीन महीने पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए अनिल कुमार विश्नोई ने मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल और मणिपुर राज्यों में अपने कुशल दिशा निर्देशन में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - Indian Army Bharti Rally: 29 नवंबर से सेना भर्ती रैली, न्यूनतम योग्यता 10वीं पास