उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के लिए बनेगा रोप-वे, सिर्फ 9 मिनट में पूरा होगा 3 घंटे का सफर

यमुनोत्री तक का सफर होगा आसान, 3 घंटे की पैदल चढ़ाई महज 9 मिनट में होगी पूरी, जल्द बनेगा खरसाली से यमुनोत्री तक बनेगा (Yamunotri Dham Rope-way)
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Yamunotri Dham Rope-way: Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham
Image: Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम का सफर आगामी दिनों में बेहद सुगम और सुखद साबित होने वाला है। अब यमुनोत्री तक पहुंचने के लिए खड़ी चढ़ाई करने की कोई जरूरत नहीं है। यमुनोत्री धाम का सफर अब केवल 9 मिनट में पूरा होगा और यात्रियों को खड़ी चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। उम्रदराज लोग भी बेहद आसानी से यमुनोत्री पहुंच जाएंगे। प्रदेश सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक (Yamunotri Dham Rope-way) निर्माण की तैयारियों में जुट चुकी है। जी हां, यह रोपवे साढे 3 किलोमीटर लंबा होगा और इसके बनने के बाद श्रद्धालु केवल 9 मिनट में खरसाली से धाम तक पहुंच सकेंगे। बता दें कि अभी खरसाली से यमुनोत्री की दूरी पैदल तय करने में 3 घंटे का वक्त लगता है। यह चढ़ाई बेहद मुश्किल है और इस वजह से बुजुर्गों को धाम तक पहुंचने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मगर खरसाली से यमुनोत्री धाम तक इस रोपवे के बनने के बाद 3 घंटे की पैदल दूरी मात्र 9 मिनट की रह जाएगी और लोग बेहद आराम से धाम तक पहुंच सकेंगे। 183 करोड़ की लागत वाले इस रोपवे परियोजना के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही कार्य शुरू करेगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लोन लेकर स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज, CM ने दिया बड़ा आदेश

  • Yamunotri Dham Rope-way - CM ने दिए निर्देश

    Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham
    Pic: 1/ 2
    Image: Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं और इसी कड़ी में यमुनोत्री रोपवे को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। यमुनोत्री धाम तक पहुंचने के लिए खरसाली से 6 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। 2008 में यमुनोत्री धाम में रोपवे बनाने का मुद्दा उठाया गया मगर तब बात आगे नहीं बढ़ी। 2010 में एक बार फिर इस ओर पहल हुई और रोपवे निर्माण का जिम्मा एक फर्म को सौंपा गया।

  • Yamunotri Dham Rope-way -ये है खास बात

    Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham
    Pic: 2/ 2
    Image: Rope-way will be built for Uttarakhand Yamunotri Dham

    2014 में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसके लिए आपत्ति जारी की जिसके बाद पिछले 3 साल से यह मामला लटका हुआ था। अब आखिरकार यमुनोत्री रोपवे के निर्माण में एक फर्म ने रुचि ले ली है और पर्यटन विभाग एग्रीमेंट की कार्यवाही कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यमुनोत्री में रोपवे का काम शुरू होगा। प्रयास है कि इसी वर्ष में कार्य शुरू हो जाए ताकि पर्यटक और श्रद्धालु आसानी से यमुनोत्री पहुंच सकें। Yamunotri Dham Rope-way के निर्माण से उम्रदराज लोग भी बेहद आसानी से धाम तक का सफर तय कर सकेंगे।