Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में सत्ता में फिर से आने के लिए आगामी चुनावों में खूब पापड़ बेल रही है। पीएम मोदी (dehradun modi rally) खुद उत्तराखंड के चुनावी रण में उतर चुके हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 3 दिसंबर को एक बार फिर भाजपा का प्रचार-प्रसार करने उत्तराखंड आ सकते हैं। समझा जा रहा है कि वे देहरादून में एक बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार और भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने भी आगामी 3 दिसंबर को मोदी की रैली की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। यह पीएम का उत्तराखंड का तीसरा दौरा है। पीएम मोदी नवंबर की शुरुआत में भी केदारनाथ आए थे और वहां जनता को संबोधित किया था। पीएम रैली को उत्तराखंड में चुनाव का आगाज समझा जा रहा है। जनसभा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। चुनाव से पहले जनसभा में मोदी उत्तराखंड के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। इससे पहले ही मोदी के चुनावी बिगुल फूंकने के लिए राज्य का रुख करने से जहां एक ओर भाजपा में खुशी की लहर है तो विपक्षी में हलचल होना तय है। पिछले चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत का रिकार्ड बनाकर 70 में से 57 सीटों पर कब्जा जमाया। मोदी एक ब्रांड बनकर सामने आए थे और उनको आगे कर लड़े गए पिछले चुनावों ने विपक्ष को हिलाकर रख दिया था।