Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जेल प्रशासन (Almora Jail Drugs Supply) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां जेल में बंद दो कैदी बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चला रहे थे, लेकिन जेल प्रशासन को इसकी कानोंकान खबर तक न हुई। स्पेशल टास्क फोर्स ने जेल में चल रहे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान जेल से मोबाइल फोन, सिम और नकदी भी बरामद हुई। जेल में कैदियों तक मोबाइल, नगदी और अन्य प्रतिबंधित सामान किसने पहुंचाया, इसकी भी जांच की जा रही है। इस बार जो दो लोग जेल में नशे का कारोबार करते पकड़े गए हैं, उनमें हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहा महिपाल भी शामिल है। जो अपने साथी अंकित बिष्ट के साथ मिलकर प्रदेश में नशे का कारोबार चला रहा था। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों से 5 तस्करों को भी पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस, गांजा और शराब आदि बरामद किये गए। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल स्वास्थ्य विभाग पर UP के शातिर ने लगाया लाखों का चूना, अब हुआ गिरफ्तार