Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: कुमाऊं की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। Haldwani bhimtal high way पर रविवार यानी 28 नवंबर से यातायात शुरू हो जाएगा। मोटरमार्ग को आज से वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने रास्ता खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी गई है। आपको बता दें कि रानीबाग के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से 60 मीटर स्पान स्टील पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत इन दिनों पुल के समीप भीमताल की ओर स्थित मोड़ को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी कटान का काम हो रहा है। रोड चौड़ीकरण के कार्य के लिए लोनिवि ने इस रास्ते को 18 नवंबर से 28 नवंबर तक दिन में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक के लिए बंद रखने की अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया था।