उत्तराखंड में प्रियंका और राहुल गांधी की रैलियां जल्द, जानिए क्या है प्लान

उत्तराखंड में जल्द रैलियां करेंगे प्रियंका और राहुल गांधी, पीएम मोदी की रैलियों का जवाब देगी कांग्रेस-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Rahul Gandhi uttarakhand: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi rally in uttarakhand
Image: Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi rally in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी तैयारियों में जुट चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर रैलियों का आयोजन करने जा रहे हैं और पीएम मोदी के उत्तराखंड में होने वालीं रैलियों के जवाब में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द ही राज्य में जनसभाएं करेंगे और कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे। कांग्रेस के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं के प्रदेश में रैली आयोजित करने के लिए पार्टी जल्दी ही अपनी एक कोर कमेटी की बैठक बुलाएगी और इसमें कांग्रेस के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। हरीश रावत ने कहा है कि जल्दी ही प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तराखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रैलियां करेंगे। 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में रैली करने का कार्यक्रम तय है। ऐसा माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी कुमाऊं में भी 24 दिसंबर को रैली कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर पूरे जोश के साथ में चुनाव की तैयारियों में जुट गई है तो कांग्रेस पार्टी भी तैयारियों में पीछे नहीं है।

यह भी पढ़ें - अब उत्तराखंड को मिलेगा मजबूत भू-कानून, बड़े ऐलान की तैयारी में CM धामी
पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ मिलकर कांग्रेस विधायक मनोज रावत को त्रिशूल भेंट किया है और उन्होंने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड को भंग कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के संघर्ष में मनोज रावत का बड़ा योगदान है। केदारनाथ से कांग्रेस के विधायक मनोज रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी हार के डर से भाजपा ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कांग्रेस पार्टी का फोकस मंडुआ, गन्ना और शिल्प कला पर होगा उन्होंने कहा कि मंडुआ पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाली फसल है तो वहीं गन्ना मैदानी क्षेत्र का है और इसी तरह शिल्प कला उत्तराखंड की परंपराओं का प्रतीक है। पार्टी ने कहा है कि इन तीन चीजों के ऊपर फोकस करते हुए पार्टी अपना प्रचार-प्रसार का शुभारंभ करेगी।