Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लाल और पिथौरागढ़ के निवासी डॉ मनीष भट्ट ने समस्त देवभूमि का नाम गौरवान्वित किया है। पिथौरागढ़ के डॉक्टर मनीष भट्ट का सिलेक्शन गुवाहाटी के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनके चयन के बाद से उनके क्षेत्र में जहां एक ओर खुशी की लहर छा गई है तो वहीं दूसरी ओर उनके घर में भी परिजनों के बीच हर्षोल्लास का माहौल साफ देखने को मिल रहा है। मनीष भट्ट की सफलता से उनके गुरुजन और परिजन बेहद खुश हैं। उनके अथक परिश्रम और धैर्य से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। पीएचडी होल्डर मनीष भट्ट स्कूल के समय से ही एकेडमिक में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। बीटेक के बाद उन्होंने शोध का रास्ता चुना और पीएचडी की।