Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: देश के पूर्वोत्तर राज्य nagaland से उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार शाम करीब 4 बजे कथित गोलीबारी में 13 ग्रामीणों और एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान Gautam Lal उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। ये घटना मोन जिले के ओटिंग के टिरु गांव में हुई है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मुठभेड़ में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि पैराट्रूपर जवान गौतम लाल टिहरी गढ़वाल के नौलि गांव के रहने वाले थे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान के शहीद होने पर दु:ख जताया है।
यह भी पढ़ें - बेतालघाट में दर्दनाक हादसा..गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, 1 महिला की मौत..5 घायल