Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के छात्र यकीनन टैलेंटेड हैं, इस बात में कोई शक नहीं। सही दिशा में सही गाइडलाइन मिले, तो ये बच्चे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही सफलताओं का आसमान छूने वाले Kotdwar Bhabar के Rohit negi को बधाई दीजिए। रोहित नेगी पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार भाबर के रहने वाले हैं। अपनी कड़ी मेहनत से रोहित नेगी का सलेक्शन आईआईटी गुवाहाटी में हुआ। कंप्यूटर साइंस के छात्र रोहित नेगी का चयन अब इंटरनेशनल कंपनी के लिए हुआ है। उन्हें 2.05 crore का सालाना salary package मिला है। पौड़ी गढ़वाल या फिर कोटद्वार क्षेत्र में किसी छात्र को मिलने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। आईआईटी गुवाहाटी के प्लेसमेंट एंड इंटरनशिप सेल के इंचार्ज प्रो. अभिषेक कुमार और कोआर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी है। रोहित नेगी के पिता रमेश नेगी है, जो पेशे से किसान है और भाबर के रामदयालपुर गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा रोहित की मां सरिता नेगी गृहणी हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के IAS सविन को बधाई, UK स्कॉलरशिप पाने वाले भारत के इकलौते अफसर बने