Uttarakhand में Snowfall की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखिए, आज 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 7 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। Uttarakhand में Snowfall की 10 खूबसूरत तस्वीरें देखिए
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Snowfall latest Pic: Uttarakhand Snowfall latest Pic
Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

चमोली: Uttarakhand के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में Snowfall का दौर जारी है। जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी का सिलसिला बने रहने की आशंका है। जिससे तापमान गिरेगा। 7 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और मसूरी के लोग ठंड से बचाव के इंतजाम कर लें। ताजा बर्फबारी के बाद केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री समेत ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिससे पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम के बदले मिजाज का असर यह रहा कि दिन में भी तापमान धड़ाम हो गया और ठंड से बेहाल लोग घरों में दुबके रहे। ऋषिकेश में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया है। आगे देखिए Uttarakhand में Snowfall की 10 खूबसूरत तस्वीरें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अगले 48 घंटे 7 जिलों में बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

  • Uttarakhand Snowfall Pic-1

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 1/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    यहां रविवार सुबह तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। इस बीच दोपहर एक बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-2

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 2/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    कर्णप्रयाग सहित आसपास के गांवों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। बारिश आने के बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-3

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 3/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    देहरादून समेत मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मसूरी में देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-4

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 4/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना बनी हुई है।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-5

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 5/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ था, लेकिन रविवार को मौसम एक बार फिर बदल गया। दोपहर बाद मैदानों में हल्की बारिश के एक से दो दौर हुए।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-6

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 6/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    देर शाम गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-7

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 7/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-8

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 8/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    तापमान में गिरावट के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-9

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 9/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    ऐसे में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।

  • Uttarakhand Snowfall Pic-10

    Uttarakhand Snowfall latest Pic
    Pic: 10/ 10
    Image: Uttarakhand Snowfall latest Pic

    7 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और मसूरी के लोग ठंड से बचाव के इंतजाम कर लें।