उत्तराखंड: डेढ़ साल बाद चल पड़ी कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

कोरोना के समय से बंद हुई Kotdwar - Najibabad Passenger Train का संचालन एक बार फिर से शुरू हो चुका है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kotdwara - Najibabad Passenger Train: Kotdwar - Najibabad Passenger Train started
Image: Kotdwar - Najibabad Passenger Train started

पौड़ी गढ़वाल: नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, कोरोना के समय से बंद हुई Kotdwar - Najibabad Passenger Train का संचालन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। लगभग पौने दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की छुक-छुक आवाज सुनाई दी। बीते रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। पैसेंजर सेवा शुरू होने से आमजन को काफी राहत मिली है। बता दें कि नजीबाबाद-कोटद्वार ट्रेन का संचालन भी कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्ष मार्च में प्रभावित हुआ था। कोरोना संक्रमण के पूर्व कोटद्वार-नजीबाबाद के मध्य तीन पैसेंजर ट्रेन चलती थी। लॉकडाउन के कारण इन सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया। करीब पौने दो वर्ष के बाद रेल विभाग ने आखिरकार कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच 1 पैसेंजर ट्रेन शुरू की है। यह सुबह 8:55 मिनट नजीबाबाद से कोटद्वार को चली और पौने 10 बजे कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। रेल में 50 से भी अधिक यात्री कोटद्वार पहुंचे। 10:10 मिनट पर रेल फिर से सवारियां लेकर नजीबाबाद वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दूर होगी हल्द्वानी की सबसे बड़ी परेशानी, भारी जाम से राहत देगा मास्टरप्लान

  • Kotdwar - Najibabad Passenger Train

    Kotdwar - Najibabad Passenger Train started
    Pic: 1/ 2
    Image: Kotdwar - Najibabad Passenger Train started

    आम जनता पैसेंजर ट्रेनों में सफर करना इसलिए अधिक पसंद करती है क्योंकि उसका किराया बसों और टैक्सियों के मुकाबले बेहद कम और किफायती होता है। कोरोना काल में 3 पैसेंजर ट्रेन बंद होने के कारण लोगों को नजीबाबाद से कोटद्वार और कोटद्वार से नजीबाबाद तक का सफर टैक्सी और बसों में करना पड़ता था जिसमें काफी अधिक पैसे लगते थे इस वजह से पैसेंजर लंबे समय से कोटद्वार से नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के संचालित होने का इंतजार कर रहे थे।

  • Kotdwar - Najibabad Passenger Train started

    Kotdwar - Najibabad Passenger Train started
    Pic: 2/ 2
    Image: Kotdwar - Najibabad Passenger Train started

    रविवार को रेल से कोटद्वार पहुंचे लोगों ने बताया कि रेल में मात्र 10 रुपये किराया है। जबकि, बस और टैक्सी का किराया काफी अधिक है। उन्होंने पहले की तरह शाम को भी कोटद्वार से नजीबाबाद के मध्य पैसेंजर सेवा शुरू करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने बताया कि रविवार से एक पैसेंजर सेवा शुरू कर दी गई है। मुख्यालय से मिले आदेश के अनुसार आगे की सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।