Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है. वहीं, अब भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस ने भी Rahul Gandhi की Uttarakhand रैली कराने की तैयारी कर ली है. शनिवार को मोदी की जनसभा के ठीक 12 दिन बाद, यानी 16 दिसंबर को राहुल गांधी की देहरादून में रैली होगी. 16 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत को याद करते हुए सैनिकों और परिवारजनों का सम्मानित किया जाएगा. इसी कड़ी में देहरादून में आयोजित होने वाली रैली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करेंगे. देहरादून में प्रस्तावित रैली के लिए कांग्रेस ने परेड ग्राउंड का ही चयन किया है. ऐसे में साफ है कि परेड ग्राउंड का चयन पीएम मोदी के कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का जबाव देने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में होमगार्ड जवानों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी 6-6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि