साहित्यकार उमेश पंत को यह पुरस्कार पूर्वोत्तर पर आधारित उनके यात्रा वृत्तांत ‘दूर दुर्गम दुरुस्त’ के लिए दिए जाने की घोषणा हुई है। उमेश पंत सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट के रहने वाले हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Pithoragarh litterateur Umesh Pant will get International Story Award
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले से निकल कर साहित्य के क्षेत्र में खास पहचान बनाने वाले साहित्यकार उमेश पंत को अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान से नवाजा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान अमेरिका के प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान में से एक है। साहित्यकार उमेश पंत को यह पुरस्कार पूर्वोत्तर पर आधारित उनके यात्रा वृत्तांत ‘दूर दुर्गम दुरुस्त’ के लिए दिए जाने की घोषणा हुई है। साहित्यकार उमेश पंत सीमांत क्षेत्र गंगोलीहाट के रहने वाले हैं। उमेश की प्राथमिक शिक्षा गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ से हुई। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन किया। उनका यात्रा वृत्तांत ‘दूर दुर्गम दुरुस्त’ साल 2020 में राजकमल प्रकाशन के सार्थक उपक्रम से प्रकाशित हुआ था। जिसे साहित्यिक गलियारे में भी खूब सराहा गया। इससे पहले उमेश पंत का एक और यात्रा वृत्तांत ‘इनरलाइन पास’ भी आ चुका है, जो उत्तराखंड के आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा पर आधारित था। हिंदयुग्म प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब को कई पत्र-पत्रिकाओं ने साल की सर्वश्रेष्ठ किताबों में शुमार किया था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की कराटे चैंपियन कोमल को बधाई, भारतीय सेना में हुआ चयन..अब करेगी देशी सेवा
अब उमेश पंत को अमेरिका का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। पुरस्कार के तहत उमेश को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि और सम्मान पत्र दिया जाएगा। बेटे उमेश की उपलब्धि से उनके पिता भगवान बल्लभ पंत और माता कमला पंत गदगद हैं। उन्होंने बेटे के पुरस्कृत होने पर खुशी जाहिर की। यह साहित्य सम्मान ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका, शिवना प्रकाशन की ओर से हर वर्ष भारतीय और प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के लिए दिया जाता है। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार इंग्लैंड में रहने वाले तेजेंद्र शर्मा को प्रदान किया जाएगा। ढींगरा फैमिली फाउंडेशन अमेरिका की सुधा ओम ढींगरा और शिवना प्रकाशन के पंकज सुबीर ने पुरस्कारों की घोषणा की है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से साहित्यकार उमेश पंत को बधाई। उन्होंने अपनी उपलब्धि से प्रदेश का मान बढ़ाया है।