Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुड़की: शराब के नशे में अक्सर लोगों को धुत होकर हंगामा करते हुए तो देखा है मगर रुड़की में तो गजब हो गया। हरिद्वार के रुड़की में शराब के नशे में उप्र पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने ही हंगामा खड़ा कर डाला। एक खबर के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी नशे में धुत हो रखे थे और दोनों ने शराब के नशे में गणेशपुर पुल के निकट जमकर हंगामा मचाया। एक ईरिक्शा चालक इन्हें गंगनहर कोतवाली छोड़ कर भी आया, तब भी दोनों वहां से भी कहीं निकल गये। दोनों ने जमकर शराब पी हुई थी। इनका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल उप्र पुलिस के दो पुलिसकर्मी किसी काम से सुबह के समय गंगनहर कोतवाली में आए थे। काम निबटा कर वे यहां से वह रामनगर स्थित कोर्ट के लिए निकल गए। इसके बाद इन्होंने वहां जमकर शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में धुत होकर दोनों पुलिसकर्मी मालवीय चौक पहुंचे और यहां से दोनों पैदल ही गणेशपुर पुल चले गए और नशे की हालत में जमकर हंगामा मचाने लगे। आगे पढ़िए