Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: पहाड़ी रास्तों पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच एक डराने वाला Almora KMOU Bus Video कुमाऊं के अल्मोड़ा से आया है। जहां केमू की बस गहरी खाई में गिरने वाली थी। अगर ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक न लगाया होता तो गाड़ी में मौजूद यात्रियों की जान पर बन आती। बस का एक हिस्सा पूरी तरह से हवा में लटक गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर किसी तरह बस में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र की है। रविवार को केमू की बस अल्मोड़ा से रामनगर जा रही थी। तभी पनुवाधोखन के पास अचानक एक गाड़ी बस के सामने आ गई। बस का ड्राइवर सामने मौजूद गाड़ी को पास देने लगा। इसी कोशिश में बस का एक हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। आगे देखिए Almora KMOU Bus Video