उत्तराखंड से दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी CNG बस, पहले फेज़ में 10 बसें तैयार..ऋषिकेश से होगा सफर

Rishikesh Delhi Route पर अब CNG Bus चलेंगी। राज्य परिवहन निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Rishikesh Delhi Route CNG Bus: CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route
Image: CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route

ऋषिकेश: आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले दिल्ली परिवहन निगम ने प्रदूषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया था। उत्तराखंड परिहन की जो बसें परिवहन के हिसाब से अनफिट हैं, उन बसों के दिल्ली में घुसने पर रोक लगाई गई थी। लेकिन अब ये टेंशन पूरी तरह से खत्म होने जा रही हैं। दरअसल उत्तराखंड से दिल्ली रूट पर अब सीएनजी बसें चलेंगी। राज्य परिवहन निगम ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। परिवहन निगम के सूत्रों के मुताबिक Rishikesh Delhi Route पर पहले चरण में 10 CNG Bus संचालित होंगी। आपको बता दें कि फिलहाल ऋषिकेश रोडवेज डिपो से हर दिन दिल्ली रूट पर 35 बसों का संचालन होता है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है और इससे सबक लेते हुए उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने दिल्ली समेत कई रूटों पर CNG बसें चलाने की योजना बनाई है।

  • Rishikesh Delhi Route CNG Bus

    CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route
    Pic: 1/ 2
    Image: CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route

    परिवहन निगम के सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में सीएनजी बसों का संचालन ऋषिकेश से होगा। ये सभी बसें दिल्ली रूट के लिए चलेगी। जाहिर है कि सीएनजी बसों के संचालन से प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। अगर ये प्रयोग सफल रहता है तो धीरे-धीरे बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

  • Rishikesh Delhi Route CNG Bus

    CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route
    Pic: 2/ 2
    Image: CNG bus will run on Rishikesh to Delhi route

    बताया जा रहा है कि फरवरी 2022 से दिल्ली रूट पर प्रदूषण रहित सीएनजी बसें चलने लगेंगी। एक जानकारी के मुताबिक सीएनजी बसों का संचालन शुरू होने से ऋषिकेश रोडवेज डिपो की 40 प्रतिशत डीजल की बचत होगी।